सोहागपुर: सिंहपुर रोड पर कुत्तों के हमले में वानर घायल, अटल कामधेनु गौ सेवा के गौसेवकों ने किया उपचार
नगर के सिंहपुर रोड में एक वानर पर स्ट्रीट डॉग ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अटल कामधेनु गौ सेवा के गौसेवक मौके पर पहुंचे और घायल वानर को सुरक्षित उठाकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया। वानर के शरीर पर कई जगह गहरे घाव पाए गए, जिनका मौके पर ही इलाज किया गया। बाद में उसे बेहतर देखभाल और उपचार के लिए गौशाला में शिफ्ट किया गया।