हैदरगढ़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दहिला में रविवार 2 बजे सीएम आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यह पीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) त्रिवेदीगंज के अंतर्गत आता है। मेले में कुल 26 मरीजों को चिकित्सकों द्वारा दवा और परामर्श दिया गया। डॉक्टर परीक्षित ने बताया कि मेले में सर्दी, जुकाम और बुखार के सर्वाधिक मरीज पहुंचे।