संग्रामपुर: संग्रामपुर में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, उमड़ा आस्था का सागर, सुख-समृद्धि की कामना
चार दिवसीय चैती छठ महापर्व के तीसरे दिन मंगलवार के संध्या लगभग 5 बजे संग्रामपुर प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने बेलहरनी नदी के पवित्र जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया।इस दौरान पूरा क्षेत्र छठी मइया के जयघोष से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।