जिला मुख्यालय में स्थित सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरवार में पति के द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मंगलवार की शाम 6 बजे लगभग बताया कि फरियादिया शशि चौधरी पति काशीराम चौधरी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम धुरवार ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया कि घरेलू बात पर उसके साथ उसका पति काशीराम चौधरी ने गाली गलौच देकर मारपीट किया।