प्रतापगढ़: रंग तेरस पर पर्यावरण संरक्षण की पहल, वन विभाग ने पलाश सहित वनौपज से तैयार करवाया हर्बल गुलाल, रंग तेरस पर होगी उपलब्ध
प्रतापगढ़। रंगों के त्योहार होली को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए वन विभाग की ओर से इस वर्ष हर्बल गुलाल तैयार करवाई गई है। यह गुलाल वन क्षेत्र में मिलने वाले पलाश और अन्य पेड़-पौधों के फूलों से तैयार की गई है, जिसे रंग तेरस के अवसर पर आमजन के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। वन विभाग के अनुसार वन सुरक्षा समितियों के माध्यम से पिछले एक पखवाड़े से वन क्षेत्र से आवश