डुमरांव: आरा-बक्सर फोरलेन पर लेवाड़ गांव के पास महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, दो घंटे तक लोगों को खूब छकाया
Dumraon, Buxar | Mar 28, 2026 कृष्णाब्रह्म थानाक्षेत्र के लेवाड़ स्थित बड़का ढकाईच गांव में शनिवार की सुबह 7 बजे एक महिला के हाई-वोल्टेज ड्रामे से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आरा–बक्सर फोरलेन पर वह बार-बार अचानक सड़क के बीच खड़ी हो जा रही थी, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका पैदा हो गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश की।