बदनावर: नवरात्रि में फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा श्री बैजनाथ महादेव मंदिर से निकाली जाएगी चुनरी यात्रा, तैयारी को लेकर हुई बैठक
Badnawar, Dhar | Oct 2, 2024 1,अक्टूबर को दोपहर,2 बजे समाजसेवी कैलाश गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्रेंड्स ग्रुप के तत्वावधान में नवरात्रि के पर्व पर भव्य चुनरी कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारीयो को लेकर,बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान श्रृंगार करने वाले कलाकार महेश पंवार व उनके पुत्र व मंदिर पुजारी सूरज पूरी का शाल श्रीफल व भोलेनाथ की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।