अमरोहा। Amroha जिले में खाकी की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां जूस के पैसे मांगना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पैसे मांगने पर दरोगा ने दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर दी और मौके से नारियल गाड़ी में भरकर ले गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।