छिंदवाड़ा नगर: पोला ग्राउंड में उत्साह के साथ मनाया गया पोला पर्व,सांसद विवेक बंटी साहू रहे मौजूद
आज स्थानीय पोला ग्राउंड में पोला उत्सव समिति द्वारा परंपराओं का निर्वाह करते हुए पोला का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।माता मंदिर से गुढ़ी यात्रा निकाली गई जो मुख्य मार्गो से होते हुए पोला ग्राउंड पहुंची।समिति के अध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि सांसद विवेक बंटी साहू,जिला अध्यक्ष शेषराव यादव और मेयर विक्रम अहके की उपस्थिति में समारोह संपन्न हुआ।