इटावा: SSP चौराहे के समीप बिजली के तारों में लगी आग, पेड़ों के बीच तार आने से हुआ शॉर्ट सर्किट, बड़ा हादसा टला
Etawah, Etawah | Sep 26, 2024 सदर तहसील क्षेत्र में SSP चौराहे के समीप बिजली के तार पेड़ों के बीच आ जाने के कारण शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई और बिजली के तार टूटकर रोड़ पर गिर गये। वहीं राहगीर बाल-बाल बच गये। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही विभाग ने मरम्मत कार्य करवाया।