उच्चैन: जिले की पंचायत समिति रूपवास की ग्राम पंचायत श्याम को मिला 6 योजनाओं का लाभ
जिले की पंचायत समिति रूपवास की ग्राम पंचायत निभेरा में पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर दिव्यांग श्री श्याम के लिए वरदान साबित हुआ। उसे पात्रता के आधार पर मौके पर ही 6 योजनाओं का लाभ मिला। श्री श्याम पुत्र राजेंद्र जाति गुर्जर निवासी सेमरा माफी द्वारा कैंप के दौरान बतलाया गया कि वह एक दिव्यांग श्रेणी का व्यक्ति है।