अमानगंज: पुलिस अधीक्षक पन्ना की उपस्थिति में पुलिस लाइन ग्राउण्ड पन्ना एवं चौकी बराछ में किया गया वृक्षारोपण एसपी ने दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री साई कृष्णा एस. थोटा द्वारा पन्ना जिले के समस्त पुलिस थानो/ चौकियों में वृक्षारोपण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में आज दिनांक 02/07/24 को पुलिस अधीक्षक पन्ना की उपस्थिति में पुलिस लाइन ग्राउण्ड पन्ना एवं चौकी परिसर बराछ में वृक्षारोपण किया गया ।