जमुई: अगहरा के पास चालक को नींद आने से तेज रफ्तार ऑटो पलटा, बकरी की हुई मौत व चालक सहित 2 लोग घायल
Jamui, Jamui | Oct 4, 2024 अगहरा के पास शुक्रवार को करीब 10 बजे चालक को झपकी आने के बाद तेज रफ्तार ऑटो वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में एक बकरी की मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घायल ऑटो चालक की पहचान बिपिन कुमार और घायल व्यक्ति की पहचान राजू के रूप में हुई है। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को उठाने का प्रयास किया जा रहा है।