आगरा: ढाबा संचालक को गोली मारकर घायल करने वाले 2 आरोपियों को एफसीआई गोदाम के पास से गिरफ्तार, एसीपी लोहामंडी ने दी जानकारी
Agra, Agra | Feb 14, 2026 आगरा के ढाबा पर मारपीट के दौरान हुई फायरिंग में ढाबा संचालक के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की। थाना शाहगंज टीम ने घटना में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से पिस्टल, मैगजीन व मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल खतरे से बाहर है और अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है, इस पूरे मामले को लेकर एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने जानकारी दी है।