अमरोहा: डिडौली में गांव नीलोखेड़ी के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घायल
Amroha, Amroha | Jun 29, 2025 आपको बता दें कि अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे गांव नीलोखेड़ी के पास बाइक सवार मिनकू पुत्र समर्पाल निवासी कांठ जिला मुरादाबाद को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मिनकु गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मुरादाबाद रेफर किया गया है।