रामानुजगंज: पशु चिकित्सा विभाग बना 'कमीशन का अड्डा', ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
रामानुजगंज बुधवार विकासखंड में पशु चिकित्सा विभाग पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगे हैं। एक वायरल ऑडियो क्लिप ने विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, जिसमें कथित रूप से कंपाउंडर बी.वी. गुप्ता एक गौ-सेवक से मानदेय के बदले 15 प्रतिशत कमीशन मांगते सुने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, ऑडियो में यह भी कहा गया है