इटावा: सिविल लाइन थाना पुलिस ने 3 लोगों को लड़ाई-झगड़ा करने के मामले में किया गिरफ्तार, शांति भंग के तहत की कार्रवाई
Etawah, Etawah | Jul 8, 2024 सिविल लाइन थाना पुलिस ने 2 भाइयों समेत 3 लोगों को लड़ाई-झगड़ा करते हुए गिरफ्तार किया हैं। जिसमें अंशु पुत्र कमलेश कुमार व उनके भाई दीपक व जितेंद्र कुमार पुत्र जय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर शन्ति-भंग की कार्यवाही करते हुए, जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण करवाकर न्यायालय में पेश किया हैं।