मथुरा: वृन्दावन में युवाओं के 2 गुटों के बीच वर्चस्व की जंग में फायरिंग से फैली दहशत, पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी
वृन्दावन कोतवाली की रंगजी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ज्ञान गुदड़ी इलाके में सोमवार रात हुई कई राउंड फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। विवाद का कारण युवाओं के दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर बताया जा रहा है। सोमवार को शाम को निरीक्षक अपराध धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।