गोपालगंज: थावे महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने बिखेरा कला का जलवा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
थावे महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को दोपहर 12 30 बजे स्थानीय कलाकारों को मंच पर प्रस्तुति का अवसर मिला, जिससे उनमें काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत गोपालगंज के कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्या की देखरेख में हुई। कलाकार विप्रा चौबे ने कत्थक नृत्य, निधि कुमारी ने देवी गीत, सहित विभिन्न कलाकारो ने भाव नृत्य प्रस्तुत किया। वही कार्यक्रम के दौरान दर्शकों