चकाई: चकाई में पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने दिखाई मानवता, सड़क हादसे में घायल चालक को पहुंचाया अस्पताल
Chakai, Jamui | Aug 19, 2025 सोमवार की देर रात करीब 11 बजे पूर्व विधान परिषद सह जदयू प्रत्याशी सजंय प्रसाद मानवता का परिचय देते हुए हादसे के शिकार एक ट्रक चालक की जान बचाने में जुट गए। जानकारी के अनुसार सजंय प्रसाद सोनो से क्षेत्र भ्रमण कर लौट रहे थे। इसी दौरान चकाई पेट्रोल पंप के पास चेक पोस्ट पर उन्होंने देखा कि एक टेलर गाड़ी पलट गई है और उसका चालक अंदर फंसा हुआ चिल्ला रहा है।