लखीमपुर: अवैध रूप से संचालित निघासन रोड सैधरी स्थित अल्फा हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सीज
स्वास्थ्य विभाग ने लखीमपुर खीरी जिले में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों पर शिकंजा कसते हुए गुरुवार को शहर से सटे निघासन रोड सैधरी स्थित अल्फा हॉस्पिटल को सीज कर दिया है। एसीएमओ डा. लाल जी पासी को अवैध तरीके से संचालित अल्फा हास्पटिल के मामले में पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। स्वास्थ्य विभाग में कार्रवाई करते हुए अल्फा हॉस्पिटल को सीज कर दिया है।