लखीमपुर: भाजपा अवध क्षेत्र कार्यसमिति सदस्य श्याम किशोर अवस्थी ने भाजपा का छोड़ा साथ, बसपा के टिकट पर लोकसभा का लड़ेंगे चुनाव
जिले में भाजपा अवध क्षेत्र कार्यसमिति के सदस्य श्याम किशोर अवस्थी ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार भाजपा का दामन छोड़ श्याम किशोर अवस्थी बसपा में शामिल होकर 29, धौरहरा लोकसभा सीट से बसपा का टिकट लेकर चुनाव लड़ेंगे। बसपा से टिकट को लेकर श्याम किशोर अवस्थी की मुलाकात बसपा सुप्रीमो मायावती से हुई है।