बीना: संत रविदास की जयंती के उपलक्ष में अंबेडकर तिराहे से निकाली गई बाइक रैली, बड़ी संख्या में अहिरवार समाज के लोग हुए शामिल
Bina, Sagar | Feb 24, 2024 संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के उपलक्ष में आज अहिरवार समाज के लोगों ने बाइक रैली का आयोजन किया, जिसमें अहिरवार समाज की बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बाइक रैली अंबेडकर तिराहे से शुरू होकर सर्वोदय चौराहा, गांधी तिराहा महावीर चौक कच्चा रोड होते हुए वापस अंबेडकर तिराहे पर समाप्त हुई। बाइक रैली में पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई जो साथ-साथ चल रहे थे।