ग्वालियर गिर्द: नारायण कटारे फार्म हाउस के जंगल में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, जांच शुरू
ग्वालियर शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण कटारे फार्म हाउस के जंगल में एक अधेड़ व्यक्ति का पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई ।मृतक तीरथ सिंह चाहर पूर्व में कैडबरी कंपनी में काम करता था। कुछ समय पहले ही उसने कंपनी छोड़ दी थी। तीरथ सिंह के तीन बच्चे हैं एक लड़की की शादी हो चुकी है वह अपने दूसरे बेटे और लड़की की शादी को लेकर परेशान था।