डोमचांच प्रखंड में कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिया है। सरकार की ओर से प्रखंड को कंबल का नया आबंटन शुक्रवार को 12 बजे प्राप्त हो गया है, जिसे जल्द ही सभी पंचायतों में जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जाएगा। प्रखंड मुख्यालय को कंबल की खेप मिल चुकी है। अब इसे रोस्टर के अनुसार पंचायतों में भेजा जाएगा।