बिश्रामपुर: बघमनवा पंचायत के गौरा गांव में रामनवमी पर भोजपुरी दुगोला-चैता कार्यक्रम का आयोजन
बाघमनवा पंचायत के गौरा गांव में गुरुवार की शाम सात बजे भव्य भोजपुरी दुगोला - चैता कार्यक्रम का आयोजन किया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजनेता सह बसपा प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह,जिला पार्षद विजय रविदास,वरीय समाजसेवी संजय बैठा,वरीय कांग्रेसी नेता अमृत शुक्ला,भाजपा नेता मनीष कुमार सहित कई लोगों ने संयुक्त से फीता काट कर किया।