मांझा: दानापुर के पास पिकअप डिवाइडर से टकराई, चालक बाल-बाल बचा, डायल 112 की पुलिस जांच कर रही है
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के दानापुर के पास एक पिक अप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। वहीं इस हादसे में एक पिकअप चालक बाल बाल बच गया। वही इस घटना के बाद वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई नजर आई। वहीं सूचना पाकर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।