शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे सदर प्रखंड अंतर्गत शीशो पंचायत के केतुका गाँव में अगलगी की घटना में पाँच परिवारों के घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घटना में स्थानीय निवासी ललित सहनी, अजय सहनी, छोटे सहनी, फेकन सहनी एवं राजगीर सहनी के आवास सहित घर में रखा सारा सामान एवं पशुधन जलकर राख हो गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी पहुंच हाल जाना।