मानिकपुर: चित्रकूट में रामनवमी पर रामघाट 22 लाख दीपों से जगमगाया, उमड़ा आस्था का सैलाब
रामनवमी पर शुक्रवार शाम 7:30 बजे चित्रकूट के रामघाट में भव्य आयोजन हुआ। मंदाकिनी तट पर यूपी-एमपी प्रशासन ने करीब 22 लाख दीप जलाए, जिससे घाट जगमगा उठा। लाखों श्रद्धालु पहुंचे। डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण कुमार सिंह ने आरती की। आतिशबाजी व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।