जनपद पंचायत देवसर के अध्यक्ष प्रणव पाठक ने कहा कि सामुदायिक भवन सामाजिक, सांस्कृतिक और सामूहिक आयोजनों के लिए एक सशक्त आधार होते हैं। यह बातें उन्होंने देवसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिनगुड़ी में सामुदायिक भवन निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान कही।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम उपस्थित रहे।