ग्राम कहडबड़ी में जुआ खेलते 5 जुआरियों को खड़गांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, 29 हजार रुपए, 5 मोबाइल फोन व एक कार बरामद
मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला अंतर्गत खड़गांव पुलिस ने बीते कल ग्राम कहडबड़ी में रेड कार्रवाई कर जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 29 हजार रुपए,5 मोबाइल फोन और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद किया है। आरोपियों पर पुलिस ने खड़गांव थाना में अपराध दर्ज करते हुए छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया है