ग्राम बेड़ियां गायत्री मंदिर में विहिप बजरंग की बड़वाह जिला बैठक का आयोजन हुआ।जिसमें आगामी दिनों में बड़वाह और सनावद में बजरंग दल का शौर्य संचलन निकलने को लेकर रूप रेखा बनाई गई।शनिवार शाम पांच बजे आयोजित हुई बैठक मे हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी 19 दिसंबर को बड़वाह में और 26 दिसंबर को सनावद में विहिप बजरंग दल का शौर्य संचलन निकलेगा।