मथुरा: वृंदावन की परिक्रमा मार्ग में गंदे नाले का पानी आने से श्रद्धालुओं की भावना आहत, युवक का फूटा गुस्सा, वीडियो वायरल
वृंदावन गुरुवार को श्रद्धालु की भावना आहत हो गई जब परिक्रमा मार्ग में गंदे नाले का पानी सड़क पर फैल गया आगरा से आए श्रद्धालुओं का गुस्सा इस कदर फूटा की नगर निगम को खरी खोटी सुना डाली गुस्से में आए युवक का किसी दूसरे श्रद्धालु ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो भी खूब वायरल हो रहा है युवक ने कहा कि समाधान नहीं हुआ तो वह आगरा सेआकर धरना देंगे