खैरथल जिले में जीआरएएम के तहत प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर विशेष शिविरों का आयोजन 23 तारीख से किया गया है। PRO अतर सिंह ने बुधवार शाम 6:00 बजे बताया कि विशेष शिविरों के छठे दिन 5 फरवरी को मुंडावर तहसील के अटल सेवा केंद्र ततारपुर, किशनगढ़ बास तहसील के अटल सेवा केंद्र मँचा, तिजारा के अटल सेवा केंद्र चावंडी कला में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।