मंडी: गुरु रविदास मंदिर कमेटी रविनगर ने धूमधाम से मनाई गुरु रविदास की जयंती, विधायक अनिल शर्मा भी रहे मौजूद
Mandi, Mandi | Feb 24, 2024 शनिवार को श्री गुरु रविदास की जयंती मंडी जिले में धूमधाम के साथ मनाई गई। गुरु रविदास मंदिर कमेटी ने रविनगर में झंडा रस्म अदा की।मण्डी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने भी झंडा रस्म में भाग लिया।इस दौरान उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को गुरु रविदास की जयंती पर शुभकामनाएं दीं।