पटना ग्रामीण: राजवंशी नगर स्थित रालोजपा कार्यालय में की जा रही है कोर कमेटी की बैठक, पूर्व मंत्री पशुपति कुमार पारस भी मौजूद
रालोजपा कार्यालय में मंगलवार को रालोजपा के कोर कमेटी की बैठक की जा रही है। जिसमें पूर्व मंत्री पशुपति कुमार पारस भी मौजूद हैं। पशुपति कुमार पारस ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है ऐसे में यह संभव है कि पशुपति कुमार पारस एनडीए गठबंधन से अलग हो जाएंगे। वहीं कोर कमेटी की बैठक में हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने का भी निर्णय लिया जा सकता है।