हज़ारीबाग: बीएसएफ के हेड कांस्टेबल से किया गया 95 हजार की ऑनलाइन ठगी,थाने में दिया आवेदन।
हजारीबाग मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित बीएसएफ मेरु कैंप के हेड कांस्टेबल से 95 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी साइबर अपराधियों ने की। यह मामला साइबर थाना में दर्ज किया गया है। आवेदन के अनुसार बीएसएफ कैंप के हेड कांस्टेबल कावेडकर सुरेश कुमार पापू का एटीएम कार्ड एक्टिवेट करने के नाम पर ठगों ने 95 हजार रुपया की ठगी की है।