हैदरनगर: पंसा में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन जीयर स्वामी जी की आरती और परिक्रमा में श्रद्धालु उमड़े
हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हैदर नगर थाना अंतर्गत पंसा गांव स्थित कोयल सोन संगम पर अवस्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में पांच दिवसीय आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दुसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। सुबह होते ही यज्ञ में उपस्थित वैष्णव संप्रदाय के महान संत लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के आरती वंदना शुरू हो गई।