इनमें से 25 अभियर्थीयों को नियुक्ति पत्र माननीय मुख्य अतिथि जनरल (डॉ) वी. के. सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम ( सेवानिवृत्त) सड़क परिवहन और राष्ट्रीय, राजमार्ग तथा नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री, भारत सरकार द्वारा प्र्रदान किये गये। शेष अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र उनके विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रदान किये गये। सभी अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र पाकर बहुत प्रसन्न थे और देश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रणवद्ध हुए।
सभी अभ्यर्थी , उनके साथ आये इस कार्यक्रम में उनके परिवर के सदस्य, माता-पिता व विभिन्न विभागों के अधिकारी अच्छा स्वागत, आतिथ्य और व्यवस्था प्रदान किये जाने पर बहुत प्रसन्न थे।
1.3k views | South West Delhi, Delhi | Feb 13, 2024