शहर के बृजराज नगर इलाके में गुरुवार शुक्रवार मध्यरात्रि लगभग 12 बजे एक पालतू कुत्ते के अचानक आक्रामक हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार कुत्ता अपने मालिक द्वारा रोज़ की तरह रात में घर के बाहर छोड़ा गया था, लेकिन इस बार वह अचानक लोगों पर झपटने लगा। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने आसपास से गुजर रहे कई लोगों पर हमला कर दिया।