शेखपुरा: मानपुर गांव में बिजली का खंभा गाड़ने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, एक पक्ष से 4 लोग हुए घायल
मानपुर गांव में बिजली का खंभा गाड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई और जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट की घटना में एक पक्ष से 4 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। घायलों की पहचान राम सुरेश यादव, अनिल कुमार एवं संपटी देवी के रूप में की गई। इस घटना में एक बच्चा भी घायल हो गया है।