लाडपुरा: नए साल में रणथंभौर से मुकुंदरा में टाइगर होगा शिफ्ट, बाघिन 'कनकटी' MT-8 को मिलेगा जोड़ीदार, बढ़ेगी बाघों की संख्या
Ladpura, Kota | Dec 26, 2025 बूंदी के रामगढ़ टाइगर रिजर्व में एमपी के पेंच राष्ट्रीय उद्यान से बाघिन लाने के बाद अब कोटा के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में बाघ लाने की तैयारी है। मुकुंदरा में अगले साल जनवरी में रणथंभौर टाइगर रिजर्व से टाइगर (मेल) लाया जाएगा। इसकी परमिशन एनटीसीए से पहले ही मिल चुकी है। मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में फिलहाल 5 टाइगर है। जिनमें तीन बाघिन, एक बाघ और एक 7-8 माह का शावक