मंडी: शौर्य से सेवा तक, आपदाग्रस्त सराज में भारतीय सेना बनी संबल, पखरैर पंचायत में राहत वितरण व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Mandi, Mandi | Jul 6, 2025 जिला मंडी के आपदाग्रस्त सराज क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। इस मुश्किल समय में जिला प्रशासन को भारतीय सेना का सराहनीय और बहुमूल्य सहयोग मिल रहा है। चाहे बात हो राहत सामग्री के वितरण की या फिर प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य जांच की।भारतीय सेना के जवान हर मोर्चे पर सेवा के लिए तत्पर नजर आ रहे हैं।