शाहजहांपुर। गर्रा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने के चलते न्यू सिटी ककरा स्थित नगर निगम की निर्माणाधीन इमारत में पानी घुस गया है। अचानक पानी पहुंचने से भवन परिसर जलमग्न हो गया है और वहां काम कर रहे मजदूरों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। मजदूरों ने अपना जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।