खालवा नगर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। नगर में भय का माहौल बना हुआ है। रविवार को सुबह आधा दर्जन से अधिक कुत्तों के दल ने एक गाय की बछिया पर हमला का गम्भीर रूप से घायल कर दिया। क्षेत्रवासियों ने बछिया को कुत्तो से बचाकर पशुचिकित्सक से उपचार कराया। नगर में बढ़ते कुत्तो के आतंक से नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त है।घटना रविवार 11 बजे की हैं।