चूरू: राजकीय लोहिया कॉलेज के पास नई सड़क पर होटल-कैफे में कालिका टीम की दबिश, संदिग्ध हालत में युवक-युवतियां मिलीं
Churu, Churu | Mar 23, 2026 चूरू शहर में अनैतिक गतिविधियों की मिल रही लगातार शिकायतों के बीच सोमवार को कालिका टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए होटल और कैफे पर अचानक दबिश दी। इस दौरान राजकीय लोहिया कॉलेज स्थित नई सड़क के पास होटल स्वागतम के कमरों में कॉलेज के युवक-युवतियां संदिग्ध अवस्था में पाए गए।