सवायजपुर: लखनौर में अज्ञात कारणों से साधु की झोपड़ी में लगी आग, 1 घोड़ा व 1 घोड़ी की जलकर मौत, 3 गोवंश एवं साधु झुलसे
पचदेवरा थाना क्षेत्र के लखनौर गांव में शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे साधु कमलेश मिश्रा उर्फ मठल्ले बाबा की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई, आग इतनी भीषण थी कि झोपड़ी में बंधे एक घोड़ा और एक घोड़ी की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं झोपड़ी में मौजूद तीन गोवंशों को साधु ने किसी तरह बाहर निकालकर बचा लिया, पर गोवंश और बाबा बुरी तरह झुलस गए।