पीलीभीत: खासपुर जमुनिया में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद, घर में घुसकर धारदार हथियारों से किया हमला
पीलीभीत के गांव खासपुर जमुनिया के रहने वाले प्रेमपाल पुत्र बाबूराम वर्मा ने बताया कि उसके भाई रामपाल व अवधेश से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। इस से नाराज़ होकर रामपाल, अवधेश धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए और अपने माता पिता व भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। घायलों ने थाने पहुंचकर मामले में पुलिस से शिकायतकर कार्रवाई की मांग की है