आरा: पिरौटा गांव के व्यक्ति की पेड़ से गिरने से घायल होने के बाद बनारस में इलाज के दौरान मौत, शव पहुंचा गांव
Arrah, Bhojpur | Oct 31, 2024 मूफासिल थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव निवासी भरत नट के पुत्र विमलेश नट 24 अक्टूबर को रमना मैदान के समीप पेड़ काटने के दौरान गिरकर घायल हो गया था। घायल व्यक्ति का इलाज बनारस के निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह 5:00 बजे व्यक्ति की मौत हो गई मौत के बाद शव पहुंचा गांव घर में मचा कोहराम।