डेरापुर: उरसान गांव में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त बसूला बरामद
डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव में हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी रजत कश्यप ने 18/19 मार्च की रात घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की बसूले से वार कर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था।